चारण शक्ति

Welcome to चारण शक्ति

पद्मश्री डा. सीताराम लालस

पद्मश्री डा. सीताराम लालस

पद्मश्री डा. सीताराम लालस का जीवन परिचय

पूरा नाम पद्मश्री डा. सीताराम लालस (सीताराम जी माड़साब के नाम से जनप्रिय)
माता पिता का नाम हाथीरामजी के सुपुत्र के रूप में 29 दिसंबर 1908 (आसोज सुद ग्यारस बुधवार) को माता जवाहरबाई (सार्दुलसिंहजी बोगसा, गाँव-सरवडी चारणान की पुत्री) की कोख से सीतारामजी का जन्म गांव नैरवा जिला जोधपुर मे लालस शाखा मे हुआ।
जन्म व जन्म स्थान 29 दिसंबर 1908 गांव नैरवा जिला जोधपुर मे
स्वर्गवास
78 वर्ष की उम्र में 29 दिसंबर 1986 को सीताराम जी लालस का स्वर्गवास हुआ
अन्य
आपने ४० वर्षों की अथक साधना के उपरान्त “राजस्थानी शब्दकोष” एवं “राजस्थानी हिंदी वृहद कोष” का निर्माण किया। यह विश्व के सबसे बड़े शब्दकोशों में से एक है जिसमे 2 लाख से अधिक शब्द, १५ हज़ार मुहावरें/कहावतें, हज़ारों दोहे तथा अनेकों विषय जैसे कृषि, ज्योतिष, वैदिक धर्म, दर्शन, शकुन शास्त्र, खगोल, भूगोल, प्राणी शास्त्र, शालिहोत्र, पशु चिकित्सा, संगीत, साहित्य, भवन, चित्र, मूर्तिकला, त्यौहार, सम्प्रदाय, जाति, रीत/रिवाज, स्थान और राजस्थान के बारे में जानकारी एवं राजस्थानी की सभी उप भाषाओं व बोलियों के शब्दों का विस्तार पूर्वक एवं वैज्ञानिक व्याकर्णिक विवेचन है। इस अभूतपूर्व कार्य के लिए 2 अप्रेल 1977 को भारत सरकार ने आपको पद्मश्री से सम्मानित किया।

पद्मश्री डा. सीताराम लालस से संबधित अधिक जानकारी के लिए –

यहां क्लिक करें – Click hare
error: Content is protected !!
चारण शक्ति